आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर देलारी गेरवानी रायगढ़ छत्तीसगढ़
*व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण शिविर का समापन* *देश की आजादी में आर्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही - विधायक चक्रधर सिदार* पुसौर, आर्य समाज द्वारा युवाओं को समर्पित शाखा आर्य वीर दल छत्तीसगढ़ के द्वारा युवाओं में शारीरिक एवं बौद्धिक विकास हेतु गेरवानी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। आर्य वीर दल छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष डॉ रामकुमार पटेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ आर्य वीर दल के कोषाध्यक्ष दुखनासन आर्य व जिला प्रभारी घनश्याम पटेल के संयोजकत्व में 5 दिन तक शिविर चला। आर्य वीर दल के कुशल प्रशिक्षक रुपेंद्र आर्य, लोमस आर्य व साहिल आर्य के द्वारा शिविर में 105 बच्चों को निरंतर 5 दिन तक प्रशिक्षण दिया गया। आज समापन के अवसर पर स्थानीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार ,,कोसरंगी के आचार्य कोमल कुमार,, गुरुकुल तरंगा से आचार्य राकेश कुमार सहित अंचल के जनपद सदस्य, संगठन के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिको ने शिविर में छात्रों के प्रदर्शन को देखा, तीरंदाजी में दक्ष ब्रह्मचारी द्वारा धनुष बाण से पुष्पमाला को साधते हुए विधायक चक्रधर सिदार का माल्यार्पण कर सबको अचंभित किया। आर्य वीर दल द्वारा प...